झारखण्ड

“नया भारत गढ़ों” प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

साहिबगंज। रामकृष्ण मिशन आश्रम रांची द्वारा आयोजित ऑनलाइन/ऑफलाइन राज्य स्तरीय वार्षिक प्रतियोगिता ” नया भारत गढ़ों” संबंध में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम क्विज, निबंध प्रतियोगिता जिसमें क्लास 3 से क्लास बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं विद्यालय में अध्ययनरत भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दी गई है इसकी अंतिम तिथि 10 नवंबर 2023 तक होगी।

साहिबगंज जिला संयोजक रामकृष्ण मिशन सह प्राचार्य मॉडल कॉलेज राजमहल डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता नवंबर 2023 के तीसरे और चौथे सप्ताह तक एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिसंबर 2023 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती पर राज्य स्तरीय विजेता को पुरुष्कार से सम्मानित किया जाएगा।

साहिबगंज जिला के डीईओ और डीएससी से भी आग्रह गया है कि अधिक से अधिक संख्या में विभिन्न सरकारी/ गैर सरकारी स्कूल के प्राचार्य को पत्र के माध्यम से छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करें,ताकि साहिबगंज जिला झारखंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए सभी छात्र छात्राओं को अपने अपने मेल आईडी से ही रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी राष्ट्रभक्ति छात्रों में चरित्र निर्माण हो का संदेश समाज में फैलाना ही मुख्य उद्देश्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button