मॉडल कॉलेज राजमहल में 74 वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया वृक्षारोपण

साहिबगंज। 74वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य में मॉडल कॉलेज राजमहल में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से नवोदय विद्यालय साहिबगंज के प्राचार्य डॉ. राज कपूर सिंह, सेवानिवृत्त पूर्व विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग डॉ. पारसनाथ राय, प्राचार्य मॉडल कॉलेज राजमहल के डॉ. रणजीत कुमार सिंह, दिवाकर सिंह ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया।
डॉक्टर रंजीत सिंह ने कहा कि सरकारी संस्थान या गैर सरकारी संस्थान या निजी जमीन या घर पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं और पेड़ को बचाएं। जहां भी पेड़ को काटना पड़े , हटाना पड़े तो उसके बदले उतनी पेड़ जरूर लगाएं। पेड़ पौधे ही प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण एवं जमीन जीवन जीव जंतु का सुरक्षा कर सकता है।
मॉडल कॉलेज राजमहल के कर्मी सुमित कुमार साह , प्रकाश महतो , बबलू हेंब्रम और करमु महतो आदि के साथ कई अन्य लोग उपस्थित थे।