बिहारराजनीति

भाजपा का अतिपिछड़ा प्रेम केवल चुनावी भाषणों तक सीमित है : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना । सिवान जिला के जीरादेई विधानसभा में जदयू द्वारा आयोजित एकदिवसीय कर्पूरी चर्चा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा स्तरीय कपूरी चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जिस प्रकार भाजपा लगातार पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज के साथ घृणित व्यवहार कर रही है उसे भी जनता के समक्ष उजागर करना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला आरक्षण बिल में भी भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने सोची-समझी रणनीति के तहत पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं को उपेक्षित करने का काम किया है। जबकि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायतीराज और नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति और जनजाति के साथ-साथ ओबीसी कोटे को निर्धारित किया था।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अतिपिछड़ा और पिछड़ा समाज के साथ धोखाधड़ी कर रही है। भाजपा का पिछड़ा और अतिपिछड़ा प्रेम केवल चुनावी भाषणों में दिखाई देता है, हकीकत ठीक इसके विपरीत है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सच्चे अर्थों में अतिपिछड़ों के सबसे बड़े मसीहा है। अपने भाषणों से नहीं बल्कि उन्होंने अपने कर्मों से अतिपिछड़ों के प्रति अपना लगाव और जुड़ाव को सिद्ध किया है। नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा स्थापित आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के उत्थान में कई ऐतिहासिक कार्यों को अंजाम दिया है। जिसका परिणाम है कि विकास की मुख्यधारा से विमुख हो चुका समाज आज पुनः आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त हो रहा है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि इस कर्पूरी चर्चा के माध्यम से हमें अतिपिछड़ों को उनके हकों से वंचित रखने की साजिश रचने वाली ताकतों को 2024 में मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लेना है। पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने जनहित में एक भी काम भी नहीं किया है, और जो वादे उन्होंने 2014 में किए थे उसे भी देश की गृह मंत्री ने जुमला करार कर दिया। महंगाई और बेरोजगारी के बीच में देश की आम जनता पीस रही है। भाजपा के पास चुनाव में जाने के लिए धार्मिक और जातीय उन्माद के अलावे दूसरा कोई मुद्दा नहीं है लेकिन देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है। भाजपा के लिए जुमलेबाजी और झूठे वादो के सहारे चुनाव में जीत हासिल करना अब मुश्किल होने वाला है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौजूदा जनविरोधी सरकार को केंद्र की गद्दी से हटाने के लिए देश के तमाम विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का काम किया है। इस लिहाज से भी जदयू के कार्यकर्ताओं पर विशेष जिम्मेदारी है। हमें 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों को इंडिया गठबंधन के झोली में डालना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के सिवान जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह एवं मंच का संचालन श्री मोहन राजभर ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिवान लोकसभा की सांसद कविता सिंह, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, पूर्व विधायक हेमनारायण शाह, कार्यक्रम प्रमंडल प्रभारी सह पूर्व विधानपार्षद उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button