मुंगेर एसपी को डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर

लालमोहन महाराज ,मुंगेर
साहसिक एवं वीरतापूर्ण कार्य के लिए मुंगेर डीआईजी ने मुंगेर एसपी जे जे रेड्डी ,अपर पुलिस अधीक्षक अभियान मुंगेर कुणाल कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बताते चलें कि विगत 23 जनवरी 2023 को 16वीं बटालियन एसएसबी एवं बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के हार्डकोर सक्रिय नक्सली सूरज मुर्मू को घातक हथियार एसएलआर व जिंदा कारतूस के साथ आत्म समर्पण कराया गया था। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सुनियोजित तरीके से ऑपरेेशन चला कर नक्सली का आत्म समर्पण व गिरफ्तारी करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों के साहसिक एवं वीरतापूर्ण कार्य के लिए डी जी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
पुलिस महानिदेशक एस एस बी नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में मुंगेर डी आ ई जी संजय कुमार द्वारा कार्यालय कक्ष में मुंगेर एसपी जे जे रेड्डी ,ए एसपी अभियान कुणाल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पर प्रदान कर सम्मानित किया गया।