बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण

पटना।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ – 2023 के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा गाय घाट से कंगन घाट तक और फिर कंगन घाट से दानापुर के नासरीगंज तक के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले यह सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखें। गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुये छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। घाटों के पहुँच पथ एवं गंगा नदी किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग करायें। छठ व्रतियों की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये सारी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी हमने छठ घाटों का निरीक्षण किया था और सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन -सह- सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कौशल मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग श्री प्रत्यय अमृत, ऊर्जा सह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, पटना के प्रमण्डलीय आयुक्त कुमार रवि, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष सुरक्षा सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एण्ड ऑर्डर संजय सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश राठी, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश परासर सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button