बिहारराजनीतिराज्य

महिला सशक्तिकरण की दिशा में जदयू का कदम, भागलपुर की नेत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी

चुन्नु सिंह।

पटना /भागलपुर 09.03.2025

पटना स्थित जदयू प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भागलपुर जिले की प्रतिष्ठित जदयू नेत्रियों को जदयू महिला प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर मनोनीत करते हुए मनोनयन-पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर बिनु बिहारी को प्रदेश उपाध्यक्षा, सुश्री अर्पणा कुमारी को प्रदेश महासचिव, अंजू कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष, मधुलता कुशवाहा को प्रदेश महासचिव, सोनी कुमारी को भागलपुर जिलाध्यक्ष, एवं शालिनी गुप्ता को महानगर जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से माननीय सांसद अजय मंडल, प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी प्रहलाद सरकार, प्रदेश सचिव सह जिला संगठन प्रभारी (बांका) संजय राम, जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष संजय साह, नवगछिया जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती सहित कई वरिष्ठ नेतागणों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

साथ ही, विधानसभा प्रभारियों में मनोज सिंह (कहलगांव), पंकज पटेल (सुल्तानगंज), शाहिद रेजा (पीरपैंती), अरविंद कुमार (नाथनगर), शिशुपाल भारती (परबत्ता), कुणाल रत्नप्रिय (आलमनगर) ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, जिला कार्यक्रम अभियान प्रभारी धनंजय मंडल, एवं वरिष्ठ नेतागण अजय राय, सूड्डू साई, रिंटू चंद्रवंशी, मनोज मंडल, कल्याणी साह, सीपु मंडल, गोलू मंडल सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी शैलेंद्र तोमर ने जानकारी देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। यह नियुक्तियाँ जिला संगठन की मजबूती के साथ-साथ महिलाओं के राजनीतिक नेतृत्व को भी सशक्त बनाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button