
रिपोर्ट ~ चुन्नु सिंह
भागलपुर। 20 मई 2025
भारतीय सेना द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना के शौर्य प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को तिलकामांझी नगर मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का नेतृत्व नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने किया। तिरंगा यात्रा तिलकामांझी चौक से वृंदावन तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा में राष्ट्रीय एकता, संप्रभुता और देशभक्ति की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया गया।
जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, वरिष्ठ नेता मनीष पांडेय, पिंकी कुशवाहा, प्रीति शेखर, गौतम उर्फ बंटी यादव, कहलगांव विधायक पवन यादव, विधान पार्षद डॉ. एन.के. यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सेना की अभूतपूर्व रणनीतिक सफलता है, जिसने देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना को मिली मजबूती और आत्मविश्वास का यह प्रतीक है।
यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में अभिमन्यु राम, विकास सिंह, बबीता मिश्रा, विवेकानंद प्रसाद, संगीता सिन्हा, दीपक मिश्रा, गंगेश सिंह, पवन मिश्रा, दिलीप मिश्रा, बजरंग बिहारी, रूबी दास, मोहम्मद अफसर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।