
पटना । भाजपा द्वारा कल बिहार विधान सभा मार्च के शांतिपूर्ण जुलूस पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं भाजपा जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की इस मार्च में मृत्यु को लेकर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद सम्राट चौधरी एवं नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान सभा विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा विधान मंडल दल के सभी सदस्य महामहिम राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर कल के हुए घटना की विस्तृत रूप से जानकारी दी एवं ज्ञापन सौंपा।
इसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सांसद विवेक ठाकुर, चंदन सिंह, प्रिंस कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मुख्य सचेतक जनक सिंह, डा. दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, नंदकिशोर यादव, मंगल पाण्डेय, डा. प्रेम कुमार, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, जनक राम, रामसूरत राय, नितिन नवीन, जिवेश मिश्रा, आलोक कुमार, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार बबलू, राम नारायण मंडल, संजीव चौरसिया, प्रमोद चन्द्रवंशी, देवेश कुमार के अलावे दर्जनों माननीय विधान मंडल दल के सदस्य शामिल थे ।