बिहारराजनीतिराज्य

भव्य स्वागत के साथ भागलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल

तिलकामांझी चौक पर ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच हुआ अभिनंदन

रिपोर्ट ~ चुन्नु सिंह 

भागलपुर, 8 जून 2025

भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अंग प्रदेश की धरती पर आगमन पर तिलकामांझी चौक पर उनका शानदार स्वागत किया गया। तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और शंखनाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का भव्य माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय सह प्रभारी अनिल ठाकुर, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, और महामंत्री नीतेश सिंह भी उपस्थित थे।

स्वागत करने वालों में मंडल महामंत्री बबीता मिश्रा, विवेकानंद प्रसाद, उपाध्यक्ष अनीता सिंह, निक्की नेहा पटेल, प्रेमजी सोनू, पूनम सिंह, नमो ऐप के जिला संयोजक देवव्रत घोष, भाजपा जिला मंत्री प्रणब दास, जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा, गंगेश सिंह, बजरंग बिहारी, श्यामसुंदर दत्ता, आलोक सिंह, श्रीनाथ सिंह, खुशबू कुमारी, ललिता कुमारी, रोजी कुमारी उपाध्याय, सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि भाजपा संगठन की जड़ें भागलपुर जैसे ऐतिहासिक जिलों में कितनी मजबूत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button