झारखण्ड

विश्व वेटलैंड दिवस पर उधवा पक्षी आश्रयणी में राष्ट्रीय सेमिनार सह शोध व्याख्यान का आयोजन

उपायुक्त , वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित जिले के कई पदाधिकारी कार्यक्रम में हुवे शामिल

चुन्नू सिंह

साहिबगंज (झारखंड)

विश्व वेटलैंड दिवस पर शुक्रवार को उधवा प्रखंड स्थित पक्षी आश्रयणी में वन प्रमंडल, जिला गंगा समिति व राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सेमिनार सह शोध व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य अथिति के रूप में उपायुक्त सह जिला गंगा समिति के अध्यक्ष रामनिवास यादव, विशिष्ठ अतिथि के रूप में डीएफओ सह जिला गंगा समिति के संयोजक मनीष तिवारी, राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह व अन्य ने शिरकत की। अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिला के उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि धरती पर मनुष्य के अलावा पशु, पक्षियों व सभी जीवों को भी जीने का हक है। मनुष्य की बढ़ती आबादी चिंता का विषय है। मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रकृति व पर्यावरण का दोहन करने पर तुला है। जिससे कई पशु, पक्षियों की प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई हैं। इन्हें बचाने के लिए पर्यावरण व प्रकृति का संरक्षण जरूरी है। आद्र भूमि ना सिर्फ पक्षियों के लिए आश्रयणी है बल्कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग का सबसे बड़ा स्रोत है। इसे बचाना होगा तभी भूगर्भीय जल को बचाया जा सकता है। पशुओं व पक्षियों को बचाना होगा तभी मानव का अस्तित्व भी धरती पर बचेगा। डीएफओ मनीष तिवारी ने उधवा झील और उसके इको सिस्टम के संरक्षण व संवर्धन के लिए वन प्रमंडल से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीसी रामनिवास यादव के सहयोग से पुरुलिया का झील मिला है। इस 25 एकड़ में इस बार 7 से 8 हजार पक्षी मिले हैं। ब्रह्म जमालपुर के 1000  में 5-6 हजार पक्षी मिले हैं। पहले की अपेक्षा में उधवा झील में पक्षियों की संख्या बढ़ी है। यहां पूरी तरह से झील को पक्षियों के अनुकूल बनाया गया है। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। आने वाले दिनों में उधवा पक्षी आश्रयणी रामसर साइट जरूर बनेगा। इसके लिए वन प्रमंडल व उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह ने प्रकृति, पर्यावरण संतुलन, इको सिस्टम, वेटलैंड की जरूरत सहित अन्य गंभीर विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। मौके पर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडैत , राजमहल सह बरहरवा नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी स्मिता, जेएसएलपीएस डीपीएम, जुडको प्रतिनिधि विकास कुमार, नेहरू युवा केंद्र अधिकारी शुभम चंद्रा,नमामि गंगे डीपीओ मणिकांत, आरएफओ विनोद सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र दूबे, रामबालक प्रसाद, वनपाल रणजीत राणा, अखिलेश कुमार, प्रेम कुमार, इंद्रजीत, कुंदन व अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button