मनोरंजन

त्रिमूर्ति म्यूजिकल भोजपुरी प्रतिभावान कलाकारों के लिए उपलब्ध कराएगा प्लेटफार्म

मुंबई। भोजपुरी प्रतिभा को निखारने के लिए त्रिमूर्ति म्यूजिकल भोजपुरी मौका दे रही है। त्रिमूर्ति म्यूजिकल भोजपुरी के निदेशक कुमार आलम ने बताया कि भोजपुरी प्रतिभा को निखारने के लिए उनकी कंपनी भोजपुरी के प्रतिभाशाली कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौका देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्केट के सिंगरों से बाहर के टैलेंट को तरजीह देकर नए सिंगरों पर ज्यादा भरोसा दिखाना और उनको ज्यादा प्रमोट करना कंपनी की पहली प्राथमिकता होगी। त्रिमूर्ति म्यूजिकल भोजपुरी संस्कृति से जुड़कर साफ़ सुथरे गाने और फिल्मों का निर्माण करेगी जिसे पूरा परिवार साथ में बैठकर देख -सुन कर मनोरंजन कर सके।

कुमार आलम अपनी कंपनी के भोजपुरी के नए कलाकारों को मौका देने के साथ-साथ भोजपुरी के संस्कृति के मान सम्मान को जिन्दा रखना चाहते हैं। कुमार आलम यह भी कहते हैं वैसे तो सधे हुए सुरों को मुकाम तक पहुंचाने के लिए आज के समय में कई प्लेटफॉर्म मौजूद हैं लेकिन वहां तक पहुंचना आज के छोटे शहर, गाँव-कस्बों के कलाकारों को लिए आसान नहीं है। खासतौर महिला कलाकारों को कई तरीकों की चुनौतियों से जूझना पड़ता है। उनकी कंपनी त्रिमूर्ति म्यूजिकल भोजपुरी फीमेल सिंगर को साफ़ सुथरे माहौल में टैलेंट को शोकेस करने का मौका देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button