बसंतपुर स्वास्थ्य केन्द्र का नवीनीकरण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
नवीनीकरण के बाद बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करते अतिथि एवं मौजूद ग्रामीण

रिपोर्ट ~ चुन्नू सिंह
पीरपैंती (भागलपुर):
पीरपैंती प्रखंड के हरिणकोल पंचायत अंतर्गत बसंतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद उसका औपचारिक हस्तांतरण समारोह मंगलवार 24 मार्च 2026 को आयोजित किया गया। यह कार्य Adani Foundation द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत कराया गया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करना और ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नवीनीकरण के बाद स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को पहले से अधिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 
कार्यक्रम में पीरपैंती के बीडीओ अभिमन्यु कुमार, थाना प्रभारी पंकज राउत, रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. छोटेलाल, हरिणकोल पंचायत के मुखिया दीपक सिंह, स्थानीय निवासी मुन्ना सिंह, जयंन्त सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 
अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के नवीनीकरण से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, साथ ही दूर-दराज के मरीजों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास जारी रहेंगे ।



