
चुन्नु सिंह
भागलपुर, 16 फरवरी
आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज जवारीपुर स्थित वृंदावन विवाह भवन में तिलकामांझी नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि तिलकामांझी नगर मंडल का प्रभारी गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव और सह प्रभारी राम नाथ पासवान को बनाया गया है। बैठक में उपस्थित भाजपा के प्रदेश मंत्री मनीष पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन भागलपुर के हवाई अड्डे पर तय हुआ है, जो तिलकामांझी मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक घर तक जाकर अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें।
मंडल प्रभारी गौतम कुमार ने कहा कि कार्यक्रम स्थल तिलकामांझी नगर मंडल के अंतर्गत आता है, इसलिए इस क्षेत्र से अधिकतम संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से जुटना होगा। नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने दावा किया कि मंडल से लगभग 50,000 लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक के अंत में पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रुबी दास, स्वेता सिंह, नितेश सिंह, इंदु भूषण झा, प्रतीक आनंद, भोला मंडल, अभिषेक मिश्रा, शशांक घोष, सुनिधि मिश्रा, अनीता सिंह, प्रीति प्रसाद, कंचन झा, दीपक मिश्रा, मुन्ना सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।