झारखण्डराज्यशिक्षा

पृथ्वी, जीवन और विज्ञान के अनमोल दस्तावेज़ – डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को दी जीवाश्मों की विस्तृत जानकारी

गोड्डा स्थित एमबीबीएस बायोलॉजी कोचिंग संस्थान के दर्जनों विद्यार्थियों ने मंडरो फ़ॉसिल्स पार्क साहिबगंज का शैक्षणिक भ्रमण किया

रिपोर्ट ~ चुन्नु सिंह 

साहिबगंज : 13 जुलाई

राजमहल के ऐतिहासिक फॉसिल्स पार्क में रविवार को एक अनोखा शैक्षणिक अनुभव देखने को मिला, जब गोड्डा स्थित एमबीबीएस बायोलॉजी कोचिंग संस्थान के दर्जनों विद्यार्थियों ने पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस दौरान मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य सह भूवैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बच्चों को करोड़ों वर्ष पूर्व पृथ्वी की उत्पत्ति, जीवन की शुरुआत और जीवाश्मों के वैज्ञानिक महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।।

डॉ. सिंह ने बताया कि राजमहल की पहाड़ियां फॉसिल्स की दृष्टि से बेहद समृद्ध हैं और इनका इतिहास भारत ही नहीं बल्कि विश्व के भूगर्भीय धरोहर में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने बच्चों से फॉसिल्स की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन को अपनी ~ अपनी  जिम्मेदारी लेने की अपील की।

बच्चों ने पार्क स्थित म्यूजियम का भी अवलोकन किया, जहां लक्ष्मण मुर्मू ने सभी विषयों को विस्तार से समझाया। डॉ. सिंह ने बच्चों के जिज्ञासाओं के उत्तर देकर उन्हें और ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करने का प्रयास किया।

छात्रों ने इस विश्वस्तरीय पार्क के लिए डॉ. रणजीत कुमार सिंह, वन विभाग एवं DFO प्रबल गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया।

भ्रमण में शामिल प्रमुख लोग:

एमबीबीएस कोचिंग डायरेक्टर सुनील शर्मा, टिंकू कृष्णा, निरंजन पंडित, सुजीत भगत, अश्वनी पंजीयारा, सोनू मंडल, पूजा कुमारी, तुलसी कुमारी, रामाशंकर, कविता कुमारी, राजाबाबू, धर्मवीर कुमार, कार्तिक कुमार, बसंत कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button