धरहरा में महिला शक्ति संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनीता सिंह का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि का किया हस्तांतरण

लालमोहन महाराज, मुंगेर । धरहरा प्रखंड के धरहरा दक्षिण पंचायत में महिला शक्ति संस्था के शाखा कार्यालय में संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनीता सिंह का 48 वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुब्बारे फोड़, पटाखे छोड़ व एक दूसरे को केक खिलाकर खुशियां जाहिर की ।
मौके पर उपस्थित संस्था की धरहरा प्रखंड की युवा अध्यक्ष कुमारी सोनिया ने कहा कि धरहरा के लिए गर्व की बात है कि जिले का मुख्य कार्यालय धरहरा में खोला गया है। जिसके कारण धरहरा प्रखंड की जरूरतमंद विधवा माता बहनों को कई योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है । यह संस्था विधवा माताओं और बहनों के लिए एक वरदान है । धरहरा में अच्छे ढंग से जरूरतमंद विधवा माता और बहनों को आर्थिक सहायता कर एक अच्छा कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि धरहरा में 13, मानगढ़ में 11 विधवा माताओं बहनों के बैंक खाते में पांच -पांच सौ रुपए की पेंशन राशि का हस्तांतरण किया जाना एवं असहाय विधवा माता बहनों को 30 आवास योजनाओं को स्वीकृति दिया जाना बहुुत अच्छी बात है।
उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा विधवा माता बहनों के बच्चों की जिम्मेदारी लिए जाने, आर्थिक स्थिति मजबूत करने , बिजली ,पानी बिल फ्री दिए जाने,सरकारी बस और ट्रेन की सुविधा देने,बच्चों को 22 साल तक शिक्षा फ्री, आवास की सुविधा दिए जाने जैसे संकल्प अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब जी जायसवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनीता सिंह सहित धरहरा प्रखंड के संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए जरूरतमंदों को हर समय मदद करते रहने के लिए सदैैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित संस्था की फुल देवी, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन साहू, धरहरा प्रखंड की युवा अध्यक्ष सोनिया कुमारी, उपाध्यक्ष संगीता कुमारी, संपर्क प्रमुख रंजना भारती, चेयरमैन लक्ष्मी कुमारी , संजीत कुमार, युवा अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ,पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार, अजीमगंज पंचायत अध्यक्ष मोहन कुमार साव, धरहरा महरना पंचायत अध्यक्ष नैना कुमारी सहित संस्था के सभी सदस्यों ने हर हर महादेव ,देश की शक्ति महिला शक्ति, महिला शक्ति जिंदाबाद के नारे भी लगाए।