बिहारराजनीति

बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार से मुक्ति की लड़ाई का शंखनाद इसी मानसून सत्र से होगा : विजय सिन्हा

कहा-एफआईआर दर्ज होने पर मंत्रियों से इस्तीफा लेने वाले सीएम तेजस्वी से क्यों नहीं ले पा रहे इस्तीफा 

पटना । भाजपा विधानमंडल दल की एक बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक के बाद विधानमंडल नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के अंदर प्रशासनिक अराजकता के कारण अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, उससे मुक्ति की लड़ाई का शंखनाद इसी मानसून सत्र से होगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि बैठक में जनता की जनसमस्याओं के विषय उठाने और उसपर सरकार के जवाब मांगने को लेकर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि आज बिहार में सबसे ज्वलंत विषय है कि केवल एफआईआर दर्ज होने पर मंत्री से इस्तीफा लेने वाले मुख्यमंत्री चार्जशीटेड उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफा क्यों नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफा ले या बर्खास्त करें। सीएम को इस पर जवाब देना होगा।
उन्होंने कई इस्तीफा लेने वाले मंत्रियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधिक घटनाएं बेलगाम हो रही हैं। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सदन शुरू होने पर आखिर ये घटनाएं और कैसे बढ़ जाती है। पुलिस की निष्क्रियता क्यों बढ़ जाती है।
श्री सिन्हा ने यह भी कहा कि जो विधायक सवाल उठाता है उस पर ही प्रशासनिक अराजकता प्रकट होती है।
उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को शिक्षक बहाली और शिक्षकों के अपमान तथा 10 लाख नौकरी देने के वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा का विधानसभा मार्च होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार गोली, बंदूक की भाषा बोलेगी तब भी हमलोग डरेंगे नहीं।
उन्होंने कहा कि अगर संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास है तो सदन में सार्थक चर्चा कराई जाए। उन्होंने साफ लहजे में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी हाल में भाजपा विधानसभा को गुंडा राज में तब्दील नहीं होने देगा।
उन्होंने नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा कि अब तक आप जैसे अन्य मंत्रियों से इस्तीफा लेते थे, वैसे तेजस्वी यादव से भी इस्तीफा ले।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक जनक सिंह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक , प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह राजेश कुमार झा अशोक भट्ट उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button