
अहद मदनी
पीरपैंती (भागलपुर)
पीरपैंती के मानिकपुर जिच्छो पोखर पर शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गंगा महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ द्वारा किया जाएगा, जो वाराणसी और बटेश्वर स्थान की परंपरा के अनुसार होगा। महाआरती का कार्यक्रम 1 से 10 अक्टूबर तक हर दिन शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।
संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह आयोजन जिच्छो पोखर को गंगा से जोड़ते हुए किया जा रहा है। पंडित मनोज शास्त्री ने बताया कि इस पोखर का धार्मिक महत्व है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो संतान प्राप्ति की इच्छुक हैं। इस आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।