
भागलपुर। भागलपुर नवगछिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर इस्माइलपुर में एक गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। यहां से भारी मात्रा में हथियार बनाने के सामान के साथ साथ हथियार भी बरामद हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक या गन फैक्ट्री नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के रहने वाले अनिल यादव के घर पर चल रही थी।
पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि यहां पर कई महीने से अनिल यादव और उनका भांजा दिलखुश यादव हथियार बनाने और खरीदने का काम कर रहा है। जिसको लेकर एसडीपीओ नवगछिया के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जहां से भारी संख्या में हथियार और अर्ध निर्मित हथियार बरामद किए गए हैं। वही हथियार बनाने का सामान भी पुलिस ने जप्त किया है।
छापेमारी के दौरान हथियार बनाने वाले अनिल यादव और दिलखुश यादव वहां से फरार हो गए। पुलिस टीम ने भारी संख्या में निर्मित और निर्मित हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने एक देसी राइफल, एक देसी जर्सी, तीन देसी कट्टा, एक पिस्टल, मिस फायर गोली के खोखे, छ: अर्ध निर्मित देसी कट्टा, सात बट, के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। वही पुलिस अब फैक्ट्री के संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।