बिहारराजनीति

भाजपा के वीर विजय के अंतिम संस्कार में भावुक हुए सम्राट, कहा, यह स्वाभाविक मौत नहीं हत्या

पटना । भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता विजय सिंह शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। आज उनका अंतिम संस्कार फतुआ के गंगा तट पर किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से समर्पित कार्यकर्ता को अंतिम विदाई दी।

फतुआ में पत्रकारों से बात करते हुए अध्यक्ष भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हम आंदोलन तो आगे भी करेंगे, लेकिन वीर शहीद हमारा भाई विजय अब वापस नहीं होंगे।


उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं विजय जी की मौत नहीं हत्या हुई है और इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पुलिसिया गुंडों द्वारा मेरे वीर विजय की हत्या की गई।
दिवंगत विजय को समर्पित कार्यकर्ता, नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ता माथे (सिर) पर चोट के कारण घायल हैं। माथे पर लाठी बरसाई गई। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या हम अपराधी थे, आतंकवादी हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि हम शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, क्या आंदोलन करने का अधिकार समाप्त हो गया क्या, प्रजातंत्र नहीं रहा क्या? उन्होंने कहा हम सभी मर्माहत हैं और चिंतन कर रहे हैं। पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पुलिस अब लीपापोती कर रही है।अंत्येष्टि मे राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावडे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे , सांसद रामा देवी रामकृपाल यादव प्रिंस पासवान विवेक ठाकुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव मंगल पूर्व, मुख्य सचेतक जनक सिंह डॉ दिलीप जयसवाल पूर्व मंत्री, डॉक्टर प्रेम कुमार नितिन नवीन, नीरज बबलू जीवेश मिश्रा , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख प्रदेश महामंत्री, , विधायक अरुण सिन्हा संजीव चौरसिया देवेश, विधान पार्षद ,अनिल शर्मा निवेदिता सिंह जीवन कुमार हरि सहनीी कुमार मनोज शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट के अलावे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button