बिहारराजनीति

बिहार भाजपा कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सम्राट चौधरी ने फहराया तिरंगा

पटना। भाजपा प्रदेश कार्यालय में कल दिनांक 15 अगस्त 2023 को 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तिरंगा फहराया तथा देश और प्रदेश को लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में देश का मान सम्मान बढ़ा है।

झंडोतोलन के बाद पत्रकारों के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में श्री चौधरी ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।बिहार में वह नीतीश कुमार की कृपा से मुखिया का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। लालू प्रसाद की बातों का जवाब देने से क्या फायदा? जो बिहार में मुखिया भी नहीं बन सकते हैं, उनके बारे में क्या बात करना है।गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक युवक द्वारा विरोध किए जाने चौधरी ने कहा कि यह गलत परंपरा है, इस तरह की चीज नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की हैसियत से नीतीश कुमार वहां झंडा फहरा रहे थे, अगर किसी को कोई आपत्ति थी भी तो वह कल कर सकते थे। आज मुख्यमंत्री झंडोतोलन कर रहे थे, जो भी विरोध किया यह गलत है।जदयू और राजद द्वारा नरेंद्र मोदी के लालकिला पर अंतिम बार झंडा फहराने के संबंध में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 10 वीं बार लाल किला पर तिरंगा फहराया है। अगले वर्ष 2024 में फिर से आएंगे और विकास की गाथा को विस्तृत तरीके से देश की जनता को बताएंगे।उन्होंने समस्तीपुर जिले में पशु तस्करों द्वारा मोहनपुर ओपी के थाना प्रभारी नंद किशोर यादव की हत्या किए जाने पर आक्रोश वक्त करते हुए कहा कि अपराधियों द्वारा दारोगा की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो बीमार हैं ही, उनकी पार्टी भी बीमार हो गई है और अब वे बिहार को भी बीमार कर रहे हैं। बिहार में अपराधी, शराब माफिया, बालू माफिया और जमीन माफिया खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस वाले को अपना निशाना बना रहे हैं।उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में कैसे सुशासन चलेगा। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में सुधासन खत्म हो गया।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार लोकतंत्र की हत्या करा रहे हैं, उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में गुंडों का राज स्थापित कर दिया है और पुलिस वाले अपराधियों को नहीं मार रहे बल्कि अपराधी ही पुलिस वालों की जान ले रहे हैं।पार्टी कार्यालय में आयोजित झंडातोलन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया , भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, नितिन नवीन समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button