झारखण्ड

बिहार-झारखंड के 54 लोकसभा सीटों पर होगी “इंडिया” की जीत: अशोक चौधरी

कहा - गठबंधन तय करेगा पीएम का चेहरा

चुन्नू सिंह, रांची । बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री और झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी ने शनिवार को रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उनके साथ प्रेस वार्ता में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो, जदयू के सह प्रभारी, राष्ट्रीय आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह बिहार – झारखंड हाउसिंग सोसाइटी के चेयरमैन और भागलपुर – बांका से एमएलसी श्री विजय कुमार सिंह एवं विधायक श्री मनोज यादव भी उपस्थित रहे।

प्रेस कान्फ्रेस को संबोधित करते हुवे श्री अशोक चौधरी ने कहा कि झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने राज्यभर का दौरा किया है और इस दौरे के क्रम में जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं को चिन्हित किया है जिसकी घोषणा रविवार को की जाएगी। वहीं दुर्गा पूजा के बाद अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह झारखंड के पांचो प्रमंडल का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा की नवंबर महीने में बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी के सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार जी का रांची में कार्यक्रम रखा जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय नीति को लेकर जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द सीएम हेमंत सोरेन से मिलेगा।
वही 1932 आधारित स्थानीय नियोजन नीति के विषय पर अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी बातों को रखेंगे। वहीं चुनाव के वक्त स्थानीय नीति को लेकर संगठन की जो राय बनेगी उसको चुनावी घोषणा पत्र में भी रखेंगे।

 बिहार-झारखंड के 54 लोकसभा सीटों पर होगी इंडिया की जीत

झारखंड के प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी और वो विपक्षी एकता को लेकर हेमंत सोरेन की सहभागिता की तारीफ करते हैं। बिहार के 40 और झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। “इंडिया” की दावेदारी 54 सीटों पर जीत की है। वहीं राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन तय करेगी कि “कौन पीएम का उम्मीदवार होगा”।
उन्होंने मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर कहा कि वहां की राज्य सरकार की जब तक इच्छाशक्ति मजबूत नहीं होगी तब तक हिंसा जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मणिपुर की घटना में हस्तक्षेप करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाकर हिंसा को रोकना चाहिए। हरियाणा के नूह की घटना पर कहा कि धर्म के नाम पर देश को विभाजित कर हिंसा किया जा रहा है।

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कराने पर बोले अशोक

वहीं राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कराने और पुनः सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सदस्यता बहाल किए जाने के विषय पर अशोक ने कहा कि भाजपा के लोग लोकतंत्र को अपने हिसाब से तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। अपने हित को साधने के लिए 48 घंटे में बीजेपी के लोगों ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाई थी।
प्रेस कांफ्रेंस में जदयू नेता आफ़ताब जमिल, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार , भगवान सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह, आशा शर्मा, जदयू के प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह , बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो , रत्ना शर्मा, जेपी सिंह, बैद्यनाथ पासवान, कमल चौबे , वीरेंद्र पासवान ,डॉ विनय भरत, दीप नारायण सिंह, राजीव रंजन सिंह, चंद्रमोहन पटेल, पार्वती किसकू, कौशलेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, अजय कुमार एवं अन्य मौजूद थे। इसके पूर्व शुक्रवार को रांची पहुंचने से पहले झारखंड के हजारीबाग , रामगढ़ और कोडरमा सहित कई अन्य जगह पर रास्ते में लोगों ने अपने नेताओं को जगह जगह रोक कर स्वागत और माल्यार्पण किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button