बिहारराजनीति

बक्सर में सरकार की दमनकारी नीति का होगा विरोध… किसानों को उचित मुआवजा मिले : विजय सिन्हा

सरकार की दमनकारी नीति का होगा विरोध, बक्सर में किसानों को मुआवजा मिले : विजय सिन्हा

चूड़ा दही भोज को लेकर विपक्ष के नेता ने कसा तंज, कहा, भारतीय संस्कृति को तो समझ गए

पटना, 11 जनवरी । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने बक्सर के चौसा में मुआवजा की मांग कर रहे किसानों के घर में घुसकर पुलिस द्वारा पिटाई करने की निंदा करते हुए कहा कि सरकार की दमनकारी नीति का विरोध होगा।

उन्होंने कहा कि किसान की मांग को सरकार को सुननी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कारवाई की जाए।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को जान कल्याण संवाद में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि लघु, सीमांत किसानों के घरों में आधी रात को घुस कर जिस तरह से पुलिसिया कहर बरपा है , बहू, बेटियों की चीत्कार सुनाई दे रही है, उसे बिहार की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री इस गुंडा राज को जनता राज बता रहे हैं।

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को समस्या यात्रा बताते हुए कहा कि आपकी पुलिस बेलगाम हो गई है। कंपनी के साथ मिलकर पुलिस मुआवजा मांग रहे किसानों पर अत्याचार किया है।

उन्होंने पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजद द्वारा मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा दही भोज को लेकर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अब इन्हें भारतीय संस्कृति पर तो विश्वास हुआ है वरना अब तक तो ये अन्य कार्यक्रमों में ही शामिल होते थे।

उन्होंने कुशवाहा के उप मुख्यमंत्री बनाने को लेकर कहा कि जिसे जो वादा कहकर लाया गया होगा, वह तो मांगेगा ही। उन्होंने यह भी कहा अभी आगे देखिए क्या क्या होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button