बिहार

आदर्श पत्रकार संघ ने किया बिहार प्रदेश कमिटी का विस्तार रवि आनंद बने प्रदेश महासचिव

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को दी बधाई

लालमोहन महाराज, मुंगेर
आदर्श पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव निशिकांत राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा चतुर्वेदी के निर्देश पर पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए बिहार प्रदेश कमिटी का विस्तार किया। श्री राय ने बेऊर अनिसाबाद पटना निवासी पत्रकार योगेश रंजन मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष , बिहारी लेन बांकीपुर निवासी रवि आनंद सिन्हा को प्रदेश महासचिव, मुंगेर जिला के खड़गपुर निवासी पत्रकार मुकेश कुमार व पटना स्थित शेखपुरा राजा बाजार निवासी सोनाद विश्वनाथ को प्रदेश सचिव, राजेश शर्मा को प्रदेश विधि सलाहकार व पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमजापुर निवासी विजय कुमार वर्मा को प्रदेश सलाहकार के पद पर मनोनीत किया है ।
राष्ट्रीय महासचिव निशीकांत राय ने मनोनयन पत्र जारी करते कहा कि पत्रकारों के हितों एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बिहार प्रदेश कमेटी का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कमिटी में बहुत अनुभवी व विद्वान पत्रकारों को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया है। सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक कार्य को क्रियान्वित करेंगे और अपने द्वारा किए गए कार्यों से समय-समय पर राष्ट्रीय कार्यालय को अवगत कराएंगे। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा चतुर्वेदी के दिशा निर्देश का पालन करते हुए सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव निशिकांत राय ने कहा कि पत्रकार हितों से कभी हमारा संगठन समझौता नहीं करता है। संगठन लंबे समय से पत्रकार हितों के लिए समर्पित है। पत्रकारों के सम्मान व अधिकार के लिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर पत्रकारिता से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रदेश व देश में आए दिन हो रहे पत्रकारों की हत्या व उत्पीड़न की घटना को रोके जाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर आदर्श पत्रकार संघ के नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजद के राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि इमानदार छवि और अच्छे व्यक्तित्त्व के धनी निशिकांत राय आदर्श पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव हैं। श्री राय को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि पत्रकार जनसमस्याओं को उजागर करते हैं। जनता की आवाज को जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों तक पहुंचाते हैं। आम जनता को पत्रकारों से काफी उम्मीदें हैं। वहीं विधान पार्षद समीर कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह ,जमालपुर विधायक अजय कुमार सिंह , भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने भी नव मनोनीत पदाधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button