मां को याद कर भावुुक हुए वरिष्ठ पत्रकार लालमोहन महाराज
मुंगेर । मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के धरहरा गांव में वरिष्ठ पत्रकार लालमोहन महाराज की माता दिवंगत चन्द्रमा देवी की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी गई। इस दौरान उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। बताया गया कि उनका व्यक्तित्व परम धार्मिक व समाजिक था। वह गरीब व असहाय की मदद में हमेशा आगे रहती थी। इस अवसर पर परिजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि पुण्यात्मा स्व. चन्द्र मा देवी समाज सेवी धरहरा निवासी स्वर्गीय शिवनंदन महाराज व उनकी धर्मपत्नी स्व कैलाश देवी की पुत्र वधू तथा स्वर्गीय बैकुंठ महाराज की पत्नी व स्वर्गीय पारस महाराज, पत्रकार लालमोहन महाराज ,रूबी देवी, रेेल कर्मी विनय महाराज उर्फ मेंटू महाराज व सोनी देवी की मां थी।
दिवंगत चंद्रमा देवी के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार सह भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष लालमोहन महाराज ने कहा कि मां के चरणों में श्रद्धा का फूल चढ़ाना बड़े ही सौभाग्य की बात होती है ।उन्होंने कहा कि मां हर मानव की पहली गुरु होती हैं। जिसकी छाप जीवन के हर एक मोड़ पर परिलक्षित होती हैं। गुरूवार को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पुरोहित राजा झा के द्वारा उनकी आत्मा की शान्ति के लिये पूजा-पाठ किया गया। इस मौके पर उनके परिजनों व सगे सम्बन्धियों द्वारा उन्हें बड़े ही भावपूर्ण व श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विनय महाराज,
मिथिलेश राय,हर्ष राज ,आयुुष आनंद,पवन महाराज सहित परिवार के सभी सदस्यों ने उनकी याद में पौधारोपण भी किया । वहीं दूसरी ओर पुण्यतिथि के मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य इंदुमती देवी, पुनीत सिंह,धरहरा दक्षिण पंचायत के मुखिया मनोज कुमार सिंह, सरंपच कालीचरण सिंह सहित अन्य बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने पत्रकार लालमोहन महाराज की माता के तैलीय चित्र पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।