फिल्म

महेंद्र सिंह धोनी ने शेयर किया धोनी एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म’एल जी एम’ का पोस्टर

मुंबई। सफलता का दूसरा नाम महेंद्र सिंह धोनी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, बल्लेबाज और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी किसी भी काम में हाथ डालते हैं तो उसे उसके मुकाम तक पहुंचा कर ही दम लेते हैं हैं। शोहरत की बुलंदियों को छूने के बावजूद उन्होंने कभी अपनी जमीन नहीं छोड़ी। अब उन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा है और अपनी धोनी इंटरटेनमेंट बैनर के तहत अपनी अपनी नई फिल्म ‘एल जी एम’ यानि लेट्स गेट मैरिड लेकर के आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी इस फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है। पिछले साल उन्होंने इस फिल्म को बनाने की घोषणा की थी और अब यह फिर लगभग बन करके तैयार है। फिल्म का प्रोडक्शन उनकी पत्नी साक्षी धोनी कर रही हैं।
इस फिल्म में मुख्य भूमिका हरीश कल्याण, इवाना और नादिया निभा रही हैं। पोस्टर में तीनों एक साथ इंगेजमेंट रिंग में नजर आ रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है।
फिल्म के डायरेक्टर हैं रमेश तामिलमणि। फिल्म के कंसेप्ट पहल धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी काम किया है।

इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि एलजीएम- लेट्स गेट मैरिड का फर्स्ट पोस्टर रिलीज करते हुए खुशी हो रही है। फील गुड फैमिली एंटरटेनर के लिए तैयार हो जाइए, जो आपके चेहरों पर स्माइल ला देगी। धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से पूरी टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button