फिल्म

बेजुबानओं की संवेदना को उकेरने वाली फिल्म “टुनटुन” का ट्रेलर हुआ जारी

मुंबई। निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की फिल्म “टुनटुन” उन संवेदना पर आधारित है, जिसे हम बेहद आत्मीयता के साथ स्वीकार करते हैं। यह संवेदना है मां की ममता, जो फिल्म के ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर आज वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसमें नीलम गिरी और संजय पांडेय के साथ एक बेजुबान जानवर भूमिका में हैं। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ संवेदनशील है जिसे पराग पाटिल ने लिखा है और निर्देशित भी किया है। फिल्म टुनटुन भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर एक महत्वपूर्ण फिल्म के रूप में उभर कर आने वाली है।


वर्ल्ड वाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत इस फिल्म के बारे में निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि टुनटुन मनोरंजन के साथ-साथ एक क्लास फिल्म भी है जिसे हर वर्ग के दर्शक पूरी सहजता के साथ देख सकेंगे फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। जिससे देखने के बाद यह समझ में आ जाएगा कि अब भोजपुरी में भी फिल्में विषय वस्तु और कथानक पर आधारित बनती हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह भोजपुरी म्यूजिक में एक अभूतपूर्व बदलाव आया है उसी तरह अब सिनेमा भी सार्थक बदलाव के साथ एक स्वच्छ मनोरंजन लेकर दर्शकों के बीच हाजिर है। फिल्म का थीम मां की ममता से संबंधित है, जहां इंसान हो या जानवर मां की ममता हर जगह अपने बच्चों के लिए प्राथमिकता के साथ सर्वाधिक होती है। पराग पाटिल इस संदेश को बड़े पर्दे पर मनोरंजक रूप से उतारने का प्रयास किया है जो जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों में पूरी भव्यता के साथ रिलीज होगी।
वही पराग पाटिल ने कहा कि अक्सर समाचार पत्रों में या लोगों से यह सुनते देखा है कि कोई अमीर आदमी अपनी संपत्ति किसी बेजुबान के नाम कर दुनिया से विदा ले लेता है। वही मां की ममता सबसे अनमोल होती है। इन दो संदर्भों को जोड़कर हमने एक नई कहानी के साथ नया मनोरंजन पेश किया है। इस फिल्म में ह्यूमर भी दर्शकों को खूब आकर्षित करने वाला है तो गाने और कलाकारों की अदाकारी आपके दिल को लुभाने वाली है।

आपको बता दें कि फिल्म टुनटुन के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह-निर्माता: कुलदीप श्रीवास्तव, कहानी/निर्देशक पराग पाटिल और सह-निर्देशक: अमरेश आनंद/चिराग दत्त हैं।
छायांकन माही शेर्लास व सह छायांकन प्रवीण कुमार ने की है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी का है। फिल्म में बाल कलाकार के रूप में किरण मदाने हैं। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय, गायक प्रियंका सिंह, शिल्पी राज, जितेंद्र सिंह जित्त, संगीतकार आज़ाद सिंह और गीतकार आज़ाद सिंह, प्यारेलाल यादव (कवि जी) हैं। फिल्म में नीलम गिरी, संजय पांडे, अनुप अरोरा, भानु पांडे, रीनारानी, ​​प्रीति सिंह, साहेब लालधारी, शन्नी शर्मा, शिव चरण यादव, संतोष पहलवान, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, जुबेर शाह, जागृति गुप्ता, मधु राज, रिंकू यादव, अमरेश आनंद त्रिपाठी (छोटे), नितीश आर यादव, अनुप सिंह (बल्लू) मुख्य भूमिका में हैं। डांस कानू मुखर्जी का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button