बिहार

राष्ट्रीय एकता के संदेश लेकर निकली 30 साईकिल यात्रियों का यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ने किया भव्य स्वागत

पटना। शांति,प्रेम सद्भाव के मसीहा एवं राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक डॉ एस एन सुब्बा राव उर्फ भाईजी के द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर ,देश के दस राज्यों के 30 साईकिल यात्रियों के जत्था का दानापुर स्टेशन पहुंचने पर,यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया,बिहार राज्य शाखा और पाटलिपुत्र इकाई की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर और तिरंगा पटा पहना कर भव्य स्वागत किया गया। इस का नेतृत्व यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया,बिहार राज्य शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर,संजीव कुमार जवाहर,चंद्रशेखर भगत,विकास कुमार,अशोक नागवंशी ,प्रदीप प्रियदर्शी ने किया। जिस में स्टेशन पर मौजूद बड़ी संख्या में यात्री भी शामिल हुए। वहीं दानापुर आरपीएफ , जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के जवानों ने आवागमन और भीड़ को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण योगदान किया है। इस से पहले खगौल के सामाजिक संस्था मंथन केंद्र में फादर निशांत ने भी सम्मानित किया।

प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम कुमार ने बताया कि युवा योजना
सचिव डॉ रणसिंह परमार के मार्गदर्शन में तीस सायकिल यात्री 1500 किलोमीटर की यात्रा कर शांति,प्रेम,सद्भाव,राष्ट्रीय एकता अखंडता और भाईचारे का संदेश दे रहे है ।सायकिल यात्रा में मधु भाई, धर्मेंद भाई, अशोक भारत, समेत तीस लोग आदि शामिल है । गांधी जयंती के जयंती के मौके पर 2अक्टूबर को भितिहरवा आश्रम ,पश्चिम चंपारण से शुरू हुई यह साईकिल यात्रा ,बिहार के 25 जिलों में करीब 15000 किलोमीटर यात्रा के बाद आज पटना पहुंचा है।
24 से 28 अक्टूबर तक कमला नेहरू हाई स्कूल गोसाईं टोला , पाटलिपुत्र में भाईजी राष्ट्रीय शांति सद्भावना युवा शिविर का आयोजन किया जा।
इस में देश भर से पाँच सौ शांति दूत भाग लेंगे । 27 अक्टूबर को भाईजी का श्रद्धांजलि सभा होगी साथ ही उनके याद में स्वैच्छिक रक्तदान भी किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button