बिहारराजनीति

2024 तक बिहार भाजपा में सिर्फ गिनती के लोग ही बच जाएंगे :उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा में हुए फूट पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा में भागमभाग का यह सिलसिला अभी तो बस शुरू हुआ है, यह खेल अभी आगे लंबा चलने वाला है। उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा कि जिस तरह की राजनीतिक परिस्थितियां बन रही है उससे लगता है कि 2024 लोकसभा चुनाव तक बिहार भाजपा संगठन में सिर्फ गिनती के लोग ही बच जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद शर्मा जी के हौसले को सलाम करते हैं जो उन्होंने स्वार्थ और सत्ता की राजनीति को त्यागकर सत्य और नारी सम्मान के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करने का साहसिक निर्णय लिया है। इतना नैतिक बल गिनेचुने व्यक्ति में ही होता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा के कई ऐसे नेता हैं जो अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं और इस घुटन की सबसे मुख्य वजह मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए बर्बर घटना पर धृतराष्ट्र की भांति देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की खामोशी और उनके सरकार की निष्क्रियता है।

श्री कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि मणिपुर की घटना के बाद भाजपा के नेता और क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता समाज में अपने चेहरे को ढककर घूम रहे हैं। सत्ता में बैठे भाजपा शीर्ष नेतृत्व के गलत कारनामों की वजह से स्थानीय कार्यकर्ताओं को हर जगह लज्जित और अपमानित होना पड़ रहा है। ऐसी शर्मनाक स्थिति में शायद ही कोई स्वाभिमानी व्यक्ति थोड़े समय के लिए भी भाजपा के छत्रछाया में रहना स्वीकार करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की महिलाओं का श्राप भाजपा के पतन का मुख्य कारण बनने वाला है। 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बनाम महिला विरोधी ठगबंधन की लड़ाई है। जो भी राजनीतिक दल या व्यक्ति इंडिया की विचारधारा से प्रेरित और महिला सम्मान के प्रति संवेदनशील है, वह ‘इंडिया’ के साथ मिलकर भाजपा मुक्त भारत बनाने के महाअभियान में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button