मनोरंजन

“बलमुआ चल गईले परदेस” म्यूजिक वीडियो की लॉन्चिंग लगा भोजपुरी सितारों का जमावड़ा

मुंबई। चंद्रवंशी एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी म्यूजिक वीडियो “बलमुआ चल गईले परदेस” की भव्य लॉन्चिंग पिछले दिनो व्यंजन बैंक्वेट हॉल, निकट – ओशिनिया, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दर्जनों कलाकार तकनीशियनों की उपस्थिति में हुई। यह गीत भोजपुरी सिनेमा की सुपर स्टार रानी चटर्जी और सुमित सिंह चंद्रवंशी पर फिल्माया गया है। गीत को प्रियंका सिंह और सुमित चंद्रवंशी ने आवाज दी है। गीतकार सुमित और संगीतकार आर्यन पॉटर हैं।

इस म्यूजिक अलबम के वीडियोग्राफर एवं एडिटर रोहित सिंह हैं। इस म्यूजिक अलबम के निर्माता अमित सिंह चंद्रवंशी हैं। वेस्टर्न और क्लासिकल म्यूजिक के फ्यूजन वाला यह गीत उपस्थित लोगों को खूब पसंद आया। क्लासिकल अंश प्रियंका और रैप (भोजपुरी) सुमित ने गाया है। उपस्थित लोगों ने कई बार यह गाना देखा सुना।

“बलमुआ चल गईले परदेस” की जोड़ी पर एक और गाना फिल्माया गया है “हम त लजा गईनी” । यह गीत भी बेहद कर्णप्रिय और खूबसूरत है। रानी – सुमित की जोड़ी दोनों गानों में परफेक्ट लगती है। दूसरा गीत सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज के स्वर में है। यह गीत भी शीघ्र लॉन्च किया जायेगा। इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में आये अतिथियों में प्रमुख हैं – निर्देशक ब्रजभूषण, एम आई राज, विष्णु शंकर वेलू, सुनील लालवानी, क़मर हाजीपुरी, आनंद सिंह, मुकेश पाण्डेय, नीरज यादव व दिनेश यादव। उपस्थित कलाकारों में प्रमुख नाम हैं – राज प्रेमी*, सुनील पाल, आशुतोष खरे, अंबरीश सिंह, संजना सिल्क, राधा सिंह, राकेश देवगन, अजीत चौबे, अभय झा, भगवान पांडेय व मदन सिंह। सुमित चंद्रवंशी को शुभकामनाएं देनेवालों में प्रोड्यूसर व भोजपुरी अवार्ड के प्रथम आयोजक *विनोद गुप्ता*, एस आर के म्यूजिक के रौशन सिंह* और सुनील मांझी के नाम भी उल्लेखनीय हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button