होम

तमिलनाडू मामले पर बीजेपी ने सरकार को घेरा, आरजेडी ने कहा फेक न्यूज, माफी मांगे बीजेपी

पटना। तमिलनाडू में बिहारी मजदूरों पर हुए हमले को लेकर बीजेपी आक्रमक है वहीं आरजेडी इसे फेक न्यूज करारा देकर बीजेपी से माफी मांगने को कह रही है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है उन्हें इसकी जानकारी समाचार पत्रों के जरिये मिली है। इस मामले में तमिलनाडू सरकार से बातचीत करके बिहारी मजदूरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने को कहा गया है।
तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हुए हमले को लेकर विधान मंडल के दोनों सदनों में हंगामा हुआ है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिहार के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जम कर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड मे भाजपा को मिली जीत पर भी हमलोग कोई जश्न नहीं मना रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि तमिलनाडु घटना की जितनी भर्त्सना की जाए कम है। जबकि नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि तमिलनाडू में हमारे बिहारियों को टारगेट बनाकर हमला किया जा रहा है।
प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित बिहार लाएं, बिहार सरकार: आप
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा कि एक दशक पहले मुंबई में भी यूपी-बिहार के मजदूरों को ऐसी ही हिंसा झेलनी पड़ी थी। स्थानीय लोग बिहारियों का अपमान और उन्हें प्रताड़ित करते थे। त्रिपुर में ठीक महाराष्ट्र जैसा हालात बन गया है। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु में फैली हिंसा में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से ज्यादा घायल है। बबलू ने नीतीश कुमार से मांग किया है कि उनकी सरकार अविलम्ब तमिलनाडु सरकार वार्तालाप कर मामले को शांत करें और प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित बिहार लाएं।

हम(से.) नेता रजनीश कुमार ने चिंता जताई

तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर लगातार हो रहे हमले को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन से अवगत कराया। इस घटना को लेकर पार्टी के आलाकमान ने भी चिंता जाहिर की है। जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत में किसी भी नागरिक को किसी भी स्थान पर रहकर काम करने का अधिकार है। पिछले कुछ सालों में देश के विभिन्न राज्यों से बिहारियों पर हमले की खबर अधिक आने लगी है। जो कि काफी चिंता का विषय है।
रजनीश कुमार ने कहा कि अगर अब भी तमिलनाडु की सरकार बिहारियों को सुरक्षा प्रदान नहीं करती है या आगे से इस प्रकार की घटना हुई तो हमारी पार्टी की दिल्ली ईकाई दिल्ली के तमिलनाडु भवन का घेराव करेगी।

फेक न्यूज पर ओछी राजनीति के लिए बीजेपी माफी मांगे : चितरंजन गगन

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने तामिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हुए हमले सम्बन्धी फेक न्यूज पर ओछी राजनीति करने और सदन का समय बर्बाद करने के लिए भाजपा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि विरोधी दलों को बदनाम और चरित्र हनन करने के लिए आरएसएस और भाजपा का यह चाल, चरित्र और चेहरा रहा है। भाजपा द्वारा इस प्रकार का घटिया राजनीति लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी जैसे हीं मिली, उन्होंने तत्काल बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया था जिसकी पड़ताल करने के बाद सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा विडियो फेक साबित हुआ।
राजद प्रवक्ता इस प्रकार के फेक खबर को भाजपा द्वारा राजनीतिक मुद्दा बनाया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार के लोग यदि रोजी-रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं तो इसके लिए केवल भाजपा और केन्द्र की सरकार जिम्मेवार है। 15 वर्षों तक भाजपा बिहार सरकार में शामिल रही है पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और न इसका सही हक ही दिलवा सकी। जिससे बिहार में उधोग-धंधा और कल-कारखाना स्थापित हो सके। मनरेगा जैसी योजना की राशि में बड़े पैमाने पर कटौती कर मजदूरों को बेरोजगार बना दिया गया। रेलवे, सेना एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के नियोजन में कटौती के साथ हीं नोटबंदी की वजह से बिहार में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बन चुका है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि कल चेन्नई में तामिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के जन्मदिन के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित गैर भाजपा दलों के नेताओं की एकजुटता देखकर भाजपा नेताओं के कलेजे पर सांप लोट रहा है। गैर भाजपा दलों के एक मंच पर आने से भाजपा परेशान होकर घटिया राजनीति पर उतर आई है। इसीलिए वे बिहारी मजदूरों को पीटे जाने का फेक समाचार की ओट तेजस्वी जी के छवि को प्रभावित करना चाह रहे थे। जिसकी सच्चाई सामने आने के बाद उन्हें सांप सुंघ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button