देश

एक शख्स के हाथ में गई देश की पूरी दौलत : मल्लिकार्जुन खरगे

धमेन्द्र, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में देश की पूरी संपत्ति एक व्यक्ति के हाथ में चली गई है।

खरगे ने गौतम अदाणी का किया जिक्र

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के पाकुड़ जिले में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी का जिक्र किया और कहा, “एक आदमी, जिसकी संपत्ति 2019 में 1 लाख करोड़ रुपये थी, पिछले 2.5 वर्षों में 13 लाख करोड़ हो गई है। पूरे देश की संपत्ति एक हाथ में चली गई है। हमने इस मुद्दे को संसद में उठाया। जवाब देने के बजाय, उन्होंने ( सरकार) इसे असंसदीय कहा।”सत्ता पक्ष ने दबाई हमारी आवाज”

कांग्रेस नेता ने कहा, ”हमने जब भी गरीब लोगों के लिए आवाज उठाई, उसे सत्ता पक्ष ने दबा दिया।” खरगे ने भाजपा पर झूठे वादे करने और इस देश की जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए शनिवार को भगवा पार्टी के नेताओं को ”झूठों का गिरोह” बताया।तोड़फोड़ में बहुत मजबूत हैं मोदी-शाह”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, “अगर कोई ईमानदारी की बात करता है। अगर कोई उन्हें सच्चाई की राह दिखाता है, तो वे उसे जेल भेज देते हैं। मोदी और शाह ‘तोड़फोड़’ में बहुत मजबूत हैं। उन्होंने कई तोड़फोड़ सरकारें बनाई हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, “बोलने की आजादी कहां है? यह संसद में नहीं है? यह संसद के बाहर नहीं है।” खरगे साहेबगंज से “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान को हरी झंडी दिखाने के लिए झारखंड के दौरे पर थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button