बिहारराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहिल्याबाई के अधूरे कार्यों को पूरा कर रहे : सम्राट चौधरी

  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर जयंती और संतराम बी.ए. की पुण्यतिथि मनाई गई
  • जबतक प्रांतवाद और जातिवाद रहेगा तबतक राष्ट्रवाद नहीं होगा : विजय सिन्हा
  • पाल एवं प्रजापति समाज के अनेकों लोग भाजपा में शामिल हुए
  • अहिल्याबाई होलकर एवं संतराम बी.ए. के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत :नंदकिशोर

पटना। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को महान वीरांगना, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती एवं महान संतराम बी.ए. जी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में पाल और प्रजापति समाज से आने वाले लोगों ने भाजपा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भाजपा में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज सभी समाज में पीछे छूटे लोगों को मुख्यधारा में लाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज दो महान विभूतियों, एक की जयंती और एक की पुण्यतिथि हमलोग मना रहे है। उन्होंने कहा कि बनारस में बाबा विश्वनाथ को सजाने संवारने का काम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उन्ही अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कर अहिल्याबाई के सपने को पूरा करने में जुटे है।
उन्होंने कहा कि महान संतराम बी.ए. जी आज से सौ साल पहले बीए पास किए थे। ये पहले व्यक्ति थे जो प्रजापति से आने वाले बीए की परीक्षा पास की थी, इस कारण इनका नाम ही बीए हो गया।
उन्होंने कहा कि आज इसकी चिंता करने की जरूरत है कि जिस समाज का व्यक्ति 100 साल पहले बीए पास किया हो, वह समाज आज पीछे क्यों रह गया। यह हम सबों को सोचना होगा कि मिट्टी को आकार देने वाले पीछे क्यों छूट गए।
विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री ने ऐसे ही पीछे छूटे लोगों को मुख्यधारा में लाने के काम में जुटे है। भाजपा इन्हीं कार्यों नौ साल बेमिसाल के तहत लोगों को बता रही है।
उन्होंने सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि देश को श्रेष्ठ बनाने के लिए जहां डिफेंस को ठीक और मजबूत करने का काम किया जा रहा है तो परिवहन को भी सुविधायुक्त किया जा रहा। वाटरवेज को लेकर काम किए जा रहे।


बिहार में कई पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है तो कई पुलों के निर्माण से यात्रा सुगम हो गई है। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया तो देश में कोरोना टीके के 220 करोड़ डोज दिए गए। भारत को अर्थव्यवस्था आज पांचवे नंबर पर पहुंच गई।
इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि महान संतराम बी.ए. जी महाराज ने इस दौर में ही भविष्य की चिंता करते हुए यह संदेश दिया था कि जब तक प्रांतवाद और जातिवाद रहेगा तब तक राष्ट्रवाद नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि संतराम बी ए जी ने कहा था कि जब जब जाति उद्धार की बात पहुंची है राष्ट्र कमजोर हुआ है। श्री सिन्हा ने कहा कि आज चंद जयचंदों के कारण हमारा सामाजिक तानाबाना टूटा है।
लखीसराय के विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने पूरे भारत के अंदर संस्कृति , संप्रभुता का काम किया था। आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर उनके शर्तों को मन के अंदर संकल्प में बदलकर कई महापुरुषों को कार्यों को प्रधानमंत्री जमीन पर उतारने का कार्य कर रहे हैं।
बिहार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर एवं संतराम बी ए के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्गो पर चलने की आवश्यकता है l
कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश मंत्री शीला पंडित प्रजापति ने की तथा स्वागत भाषण भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राज कुमार पाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रजापति जज सामंत ने किया l
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखूभाई दलसानिया, पूर्व मंत्री श्री नन्द किशोर यादव, प्रदेश महामंत्री श्री देवेश कुमार, श्री संजीव कुमार चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवनारायण महतो, भाजपा नेता संजय गुप्ता ने इन दोनो विभूतियों की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर गोपाल पाल नारायण पाल अजीत कुमार पाल राजन पाल राजकुमार पाल अनिल पाल सुधांशु पंडित बिरजू पंडित महेंद्र पंडित नागेश्वर पंडित सहदेव पंडित ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button