होम

पीरपैंती थाना के द्वारा चलाया जा रहा है वाहन चेकिंग

 

रिपोर्टर अहद मदनी 

संपादन ~ चुन्नू सिंह 

पीरपैंती (भागलपुर ) 

पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड बिहार को जोड़ने वाली NH80 मुख्य मार्ग मजरोही  अंडर पास रेलवे पुल के समीप दरोगा  कन्हैया कुमार के द्वारा दो पहिया वाहन जांच किया गया। जिसमें हेलमेट एवं गाड़ी के कागजात समेत चालक की ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। साथ ही  साथ  गाड़ी की कागजात नही  रहने पर चालान भी काटा गया। वही एसआई कन्हैया कुमार ने बताया कि दो पहिया वाहन से हो रहे दुर्घटना में मृत्यु का प्रमुख कारण चालक के द्वारा हेलमेट का प्रयोग नही करना और निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन को चलाना है।होने वाले बड़ी घटना को रोकने के लिए पीरपैंती थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व प्रतिदिन जगह जगह पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे की चालकों में वाहन चेकिंग के डर से हेलमेट का प्रयोग देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button