बिहारराजनीति

संगठन की नींव को मजबूत बनाने पर बल देना है : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। शनचकबैरिया में पटना प्रमंडल 2के जदयू संगठन की समीक्षा बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई एवं प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने जो संकल्प लिया है उसको साकार करने हेतु हम सभी को संगठित होकर पूरी निष्ठा से कार्य करने की आवश्यकता है। खासतौर पर सामाजिक सरोकार के प्रति समर्पित रहने वाले समाज के प्रबुद्धजनों को एकजुट कर महापरिवर्तन की इस मुहिम में शामिल करें। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की नींव यानी पंचायत स्तरीय कमेटी को सशक्त करने पर भी हमें अत्यधिक बल देना है।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, देश का किसान आत्महत्या करने पर बेबस है, देश की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है, देश का युवा वर्ग रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है, देश का व्यापारी वर्ग केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से त्रस्त है मगर मजाल है कि कभी प्रधानमंत्री मोदी अपने मन की बात में इन मुद्दों पर चर्चा करें। भाजपा के लोगों का एजेंडा सिर्फ जाति-धर्म तक सिमटकर रह गया है, तुष्टीकरण के सहारे ये लोग सिर्फ सत्ता में काबिज रहना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि सत्ता के स्वार्थ में अंधी हो चुकी भाजपा ने अपने 9 वर्षों के शासनकाल में भारत के हजारों साल पुराने लोकतांत्रिक परंपरा को कलंकित करने का घोर पाप किया है। जिन सरकारों का लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों में कोई आस्था नहीं है, उन्हें सत्ता पर रहने का अधिकार भी नहीं है इसलिए हमारे नेता श्री नीतीश कुमार जी ने अहंकारी भाजपा को सबक सिखाने के लिए देश के तमाम विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का ऐतिहासिक काम किया है। भाजपा अब इस एकजुटता से पूरी तरह भयभीत हो चुकी है, अब उनका नींद हराम है।


उन्होंने बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि भाजपा मुक्त भारत बनाने के इस मुहिम में आप सभी की भूमिका सबसे निर्णायक होने वाली है। आपकी भूमिकाओं से आपको अवगत कराने एवं आगामी तैयारियों की समीक्षा हेतु हमारा यह प्रमंडलवार दौरा बापू के कर्मभूमि चंपारण से शुरू हुआ था और आज पाटलिपुत्र की ऐतिहासिक भूमि में इस दौरे का समापन हो रहा है। प्रदेशभर में भ्रमण के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग देखकर ऐसा लग रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बिहार के सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार, राष्ट्रीय सचिव सह विधानपार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, लोकसभा के माननीय सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, मुख्यालय प्रभारी चन्दन कुमार सिंह, विधान पार्षद गुलाम गौस, विधान परिषद रीना यादव, विधायक जितेंद्र कुमार,विधायक
कृष्ण मुरारी, पूर्व विधान पार्षद वाल्मीकि सिंह, पूर्व विधायक अरुण मांझी, प्रमंडल प्रभारी प्रो. कृष्णा कुमार दास, पटना के जिलाध्यक्ष श्री अशोक कुमार, पटना महानगर के जिलाध्यक्ष श्री आशिफ कमाल, बाढ़ के जिलाध्यक्ष श्री अशोक चन्द्रवँशी, बिहारशरीफ नगर के जिलाध्यक्ष मो. नदीम जफर, नालन्दा के जिलाध्यक्ष मो. मसरूर अहमद जुबैरी, सभी विधानसभा प्रभारीगण, सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button