मनोरंजन

सावन में “अक्षरा बम” का धमाल, गाना रिलीज होते मचा रहा बवाल

मुंबई। अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ने सावन के महीने में अपना नया गाना “अक्षरा बम” रिलीज किया है, जिसने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया है। अक्षरा सिंह का यह गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षरा हरे रंग के लिबास में भगवान शिव की भक्ति से ओतप्रोत नजर आ रही हैं। इस गाने ने शिव भक्तों पर अपना जादू चला दिया है और यह तेजी से वायरल होने की ओर अग्रसर है। अक्षरा बम गाने में अक्षरा सिंह भक्तिन बन सावन में भगवान भोलेनाथ का पूजन करती नजर आ रही है, जो उनके फैंस और शिवभक्त श्रद्धालुओं को भी खूब भा रहा है।

अक्षरा सिंह आज भोजपुरी की हस्ताक्षर मानी जाती हैं, जिस वजह से उनके गानों और फिल्म्स का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। और अक्षरा उनके इस इंतजार को छाया नहीं जाने देती और जब भी कोई नया प्रोजेक्ट लेकर आती है तो सबके दिलों पर छा जाती है। उसी क्रम में उनका यह गाना भी है। इसको लेकर अक्षरा सिंह में कहा कि अक्षरा बम सिर्फ मेरा गाना नहीं, भगवान शिव के तमाम भक्तों का गाना है। इसलिए सभी इसे खूब सुने और प्यार व आशीर्वाद दें। अक्षरा सिंह ने कहा कि इस गाने में मैंने भगवान की स्तुति की है जो दर्शकों और श्रोताओं को सावन के उत्सव में भक्ति भाव से ओत प्रोत कर देगा। भगवान शिव के लिए इस गाने में मेरे दिल से आवाज निकली है जो मुझे यकीन है कि आप के दिलों तक जरूर पहुंचेगी।
आपको बता दें कि गाना अक्षरा बम के गीतकार मनोज मतलबी है, जिनके साथ अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री काफी जांचती है। अक्षरा सिंह के गीतों को मनोज मतलबी बनातें हैं। इस गाने के संगीत का शिशिर पांडे हैं और प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार है। रत्नाकर कुमार भी भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े फिल्मकार हैं। जिनके प्रोडक्शन में निर्मित प्रोजेक्ट्स दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। गाने में विशाल गुप्ता ने कोरियोग्राफी की है जबकि वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं और एडिटर दीपक पंडित। इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button