बिहारराजनीति

भाजपा ने किया किसान चौपाल का आयोजन, जैविक और मोटा अनाज की खेती की जानकारी दी

सन्हौला। आज सन्हौला मंडल के शक्ति केन्द्र पोठीया और भुड़िया में किसान चौपाल में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मंडल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गयी।
उन्होंने बताया कि हमें जैविक खेती को अपनाना चाहिए। जैविक खेती से पैदावार गुणकारी होने के साथ साथ निरोगी भी होती है। किसानों ने अधिक उपज के चक्कर के में रासायनिक खेती को सहारा लिया। इससे पैदावार तो बढ़ी मगर भूमि की उर्वरा शक्ति की कम हुई वहीं रासायनिक खेती से हुई पैदावार अनेका बीमारियों का भी कारण बनी।
वही नाथनगर मंडल में भी किसान मोर्चा के द्वारा शक्ति केन्द्र रन्नुचक मकन्दपुर में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान महामंत्री श्री राम राय ने बताते हुए कहा हरित क्रांति के चक्कर में हमने हमारा परंपरागत खाद्यान्न उत्पादन छोड़ दिया।
इसमें जौ, बाजरा, मक्की जैसे मोटे अनाज को बोना छोड़ दिया। हमारे शारीरिक विकास और निरोगी काया के लिए मोटा अनाज भी महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार ने इस वर्ष को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बमबम कुशवाहा, देवेंद्र चौधरी, विनोद राय, सुबोध कुमार, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेई सहित किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button