अपरा कुमारी यादव आज छठ व्रतियों के बीच वितरित करेगी साड़ी
लालमोहन महाराज ,मुंगेर
डी पी यादव फाउंडेशन संदलपुर मुंगेर के द्वारा छठ महापर्व के जरूरतमंद व्रतियों के बीच 16 नवंबर को रामचंद्रपुर ग्रीड जमालपुर मुंगेर में साड़ी वितरण किया जाएगा। छठ व्रत करने वाली महिलाओं के बीच साड़ी वितरण का कार्यक्रम मुंगेर के पूर्व सांसद और लोकप्रिय राजनेता स्व. डी पी यादव की याद में किया जाता है। स्व. यादव अपने जीवन काल में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद लोंगों की सहायता करते रहते थे। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए डी पी यादव फाउंडेशन की अध्यक्ष और स्व. डी पी यादव की पत्नी अपरा कुमारी यादव , पुत्री शुभ्रा कुमारी यादव , संस्था की सचिव जयश्री कुमार , पुत्र बृजेन्द्र कुमार यादव समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। साड़ी वितरण संस्था की अध्यक्ष अपरा कुमारी यादव करेंगी।
इस आशय की जानकारी कांग्रेस नेता एडवोकेट तारकेश्वर प्रसाद यादव ने दी।